नागपाश में बंधे राम-लखनः दोनों तरफ से युद्ध शुरू हो चुका था. मायावी मेघनाद ने कुछ ऐसा किया कि राम और लक्ष्मण दोनों नागपाश में बंध कर अचेत हो गए. रावण ने सीता तक संदेशा पहुंचाया कि राम और लक्ष्मण युद्ध में मर चुके हैं. सीता को विश्वास दिलाने के लिए रावण ने पुष्पक विमान से सीता को युद्ध भूमि का दृश्य दिखाया. राम लखन के कवच फटे हुए थे और उनके शरीर को नागों ने बांध रखा था. केवल उनका चेहरा दिख रहा था. सीता विलाप करने लगीं. लेकिन विभीषण की बेटी राक्षसी त्रिजटा ने सीता को एक ऐसा रहस्य बताया जिसे सुनकर सीता का चेहरा खिल गया. आखिर क्या था वो रहस्य?राम और लक्ष्मण उस नीगपाश से कैसे मुक्त हुए?